Monday, June 6, 2022

लघुकथा। न्याय घंटा। Nyaye Ghanta | चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ | Chandradhar Sharma Guleri


दिल्ली में अनंगपाल नामी एक बड़ा राय था . उसके महल के द्वार पर पत्थर के दो सिंह थे . इन सिंहों के पास उसने एक घंटी लगवाई कि जो न्याय चाहें उसे बजा दें, जिस पर राय उसे बुलाता , पुकार सुनता और न्याय करता . एक दिन एक कौआ आकर घंटी पर बैठा और घंटी बजाने लगा. राय ने पूछा - इसकी क्या पुकार है ?

यह बात अनजानी नहीं है कि कौए सिंह के दाँतों में से माँस निकाल लिया करते हैं . पत्थर के सिंह षिकार नहीं करते तो कौए को अपनी नित्य जीविका कहाँ से मिले ?

राय को निष्चय हुआ कि कौए की भूख की पुकार सच्ची है क्योंकि वह पत्थर के सिंहों के पास आन बैठा था . राय ने आज्ञा दी कि कई भेड़े-बकरे मारे जाएँ, जिससे कौए को दिन का भोजन मिल जाए .

No comments:

Post a Comment

निबंध | कवि और कविता | महावीर प्रसाद द्विवेदी | Nibandh | Kavi aur Kavita | Mahavir Prasad Dwivedi

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी निबंध - कवि और कविता यह बात सिद्ध समझी गई है कि कविता अभ्यास से नहीं आती। जिसमें कविता करने का स्वाभाविक माद्द...